Saturday, September 24, 2016

15 छोटी बाते जिनको अपनाकर आप अपने घर के बिजली के बिल मे बड़ी बचत कर सकते है

पिछले एक साल से बिजली के बिल मे लगातार बृद्धि हो रही थी ऐसे मे हर माह एक आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा था . इस पर ध्यान देना शुरू किया और बिजली के बिल मे 20 से 30 % तक कमी को प्राप्त किया. इसके लिए कुछ बड़ी बड़ी चीजे नहीं किया बरन छोटी छोटी बाते जीबन मे खुद लागू किया और घर वालो को निर्देश दिया.लिए आप के लिए भी कुछ बाते जिनसे आ[प बिजली के बिल मे का इ कर सकते है .

1-जब भी  आवश्यकता न हो तो बत्तियों, पंखों और एयर कंडीशनर को बंद कर रखना चाहिए . बहुत बार उपकरणों  का प्रयोग नहीं करते लेकिन इसका प्लग लगा रहता है जिससे कारण भी बिजली का बिल बढ़ता है.

2-कम वोल्टेज वाली LED बल्ब  का प्रयोग करें. ये बिजली बचाने वाले बल्बों है  क्योंकि यह कम बिजली खाते है .आज कल बिजली के ऐसे बल्ब आ गए है जिनको आप अपने मोबाइल से ही कम या अधिक प्रकाश के लिए
  प्रयोग कर सकते है ...कम वोल्टेज का सीधा सम्बन्ध बिजली के बिल मे कमी.TUBELIGHTका प्रयोग तभी         करे जब बहुत जरुरत हो.

3- आवश्यकता न हो तो रेडियो, लैपटॉप और  मोबाइल चार्जर को बंद कर दे . रात मे  टेलीविजन को स्विच से बंद कर सोये .

4- बार बार  पानी गर्म करने नहाने से शरीर को हानि पहुचती है तो नार्मल पानी से स्नान किया जाना चाहिए .  जाड़े में गीजर का प्रयोग अधिक करने के बजाये  धूप की सहायता से पानी गरम करना चाहिए. ऐसे गीजर ख़रीदे जिनसे  पानी का तापमान स्थिर रखा जा सके. क्यों ज्यादे गर्म पानी होने से आप खुद गर्म पानी मे ठंडा पानी मिला कर स्नान करते है. संभव हो तो गैस गीजर का प्रयोग करे या सोलर से पानी गरम करने पर भी बिचार करे.

5- इलेक्ट्रॉनिक केतली, माइक्रोओवन  और इंडक्शन ज्यादे बिजली खर्च करते है.भोजन पकाने के लिए सौर ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का प्रयोग करें. अगर आपको कम लोंगो के लिए भोजन बनाना है तो छोटे उपकरणों का प्रयोग करे,

6-घरों के बाहर सजावट के लिए अनावश्यक बल्ब  का प्रयोग नहीं करना चाहिए .  हैलोजन बल्ब  का प्रयोग न करें क्योंकि ये अधिक बिजली खपत करते है. सजावट के बल्ब कई बल्ब के बजाये led का एक बल्ब ज्यादे रोशनी देते है.

7- कमरे का वातावरण पर नियंत्रण के लिए बिजली के उपकरणों में के प्रयोग में कमी करें  प्राकृतिक तरीके का प्रयोग करे. गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए सुबह खिड़की और दरवाजे बंद कर दें और ठंड के दिन मे खिड़की खोले रखे और रात मे बंद कर दे और परदे लगा कर बिजली के बिल मे बचत की जा सकती है.

8- खाना बनाने के लिए और रोज मर्रा के कामो जैसे कपडे धोने और सुखाने के लिए टाइमर वाले उपकरणों का प्रयोग करे. कपडे ठन्डे पानी से ही धोये और अगर संभव हो तो कपडे को सूखने के लिए सूरज की धुप का प्रयोग करे.

9-उर्जा बचाने के लिए प्रेशर कुकर का अधिक से अधिक प्रयोग करें उपयोग के बाद स्टोर को फौरन बंद कर देना चाहिए.बर्तन के अंदर मौजूद है उसे पूरी तरह पक जायेगा .आगे भोजन जब तक गर्म हो उसे रेफ्रिजरेटर में नहीं रखना चाहिए.

10-भोजन पकाना शुरू करने से पहले योजना के अनुसार चीजों को तैयार कर रखें संभव हो दाल और चावल को आधा घंटा पहले पानी मे भिगो कर रखे. खाना बनाने मे भी पानी का कम प्रयोग करे . जब भोजन पकने के करीब हो तो गैस / इंडक्शन / बिजली के उपकरण बंद रखे बंद कर दें. और बिल मे बचत करे .

11-दीवारों औरतों के लिए हल्का रंग का प्रयोग करना चाहिए ये रंग  प्रकाश का परावर्तन अधिक करते है.  अपने अध्ययन की मेज पर खिड़की के पास रखें और प्राकृतिक प्रकाश के अध्ययन करके बिजली का खर्च कम करते है और हमारी  बिजली की खपत को भी कम करते है.

12-  हर माह बिजली के बिल पर नजर रखे और विश्लेषण करे की कहाँ बिजली की बचत की जा सकती है .

13- हर घर मे फ्रिज होता है लेकिन लोग उसको खाली रखते है . इसे जरुरी वस्तुओ के भर कर रखे, इससे भी बिजली की बचत होती है. बिजली न रहने पर इसको कम से कम खोले
.
14- ज्यादे रेटिंग वाले बिजली के उपकरणों का प्रयोग करे . हालाँकि तात्कालिक रूप से आपका कुछ व्यय होगा लेकिन दीर्घकालिक  आपको बचत ही होगी.

15- आजकल थोडा खर्च करके motion activated power उपकरणों का प्रयोग करे. कमरे मे किसी के न होने पर ये अपने आप बिजली  के उपकरणों को बंद कर देगा.

No comments:

Post a Comment